नेपाली सेना प्रमुख सिग्देल ने चीनी रक्षा मंत्री डोंग जुन से की शिष्टाचार मुलाकात
| Sep 18, 2026, 09:20 IST
काठमांडू, 18 सितंबर (हि.स.)। चीन की औपचारिक यात्रा पर रहे नेपाल के प्रधान सेनापति जनरल अशोकराज सिग्देल ने चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी हित और सैन्य संबंधों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी नेपाल सेना के सैनिक जनसंपर्क तथा सूचना निदेशालय ने दी।
प्रधान सेनापति सिग्देल ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का निरीक्षण दौरा भी किया। इसके अलावा उन्होंने बीजिंग में आयोजित 13वें बीजिंग श्यांगशान फोरम के उद्घाटन सत्र में भाग लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

