home page

नेपाल में मंत्रालय कम करने के बाद नए सिरे से मंत्रियों के कार्यों का बंटवारा

 | 
नेपाल में मंत्रालय कम करने के बाद नए सिरे से मंत्रियों के कार्यों का बंटवारा


काठमांडू, 14 मई (हि.स.)। नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सिफारिश पर सरकार के मंत्रियों के नए कार्य विभाजन के अनुसार उनकी जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

संविधान की धारा 76 की उपधारा 9 के तहत गठित मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सिफारिश पर मंत्रियों की नियुक्ति, फेरबदल और कार्यविभाजन किया गया है। नए कार्य विभाजन के अनुसार प्रधानमंत्री बालेन शाह को रक्षा, गृह तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवप्रवर्तन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार डॉ. स्वर्णिम वाग्ले को वित्त मंत्रालय, शिशिर खनाल को विदेश मंत्रालय, विराजभक्त श्रेष्ठ को ऊर्जा, जलस्रोत एवं सिंचाई मंत्रालय तथा सुनिल लम्साल को पूर्वाधार विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सोविता गौतम को कानून, न्याय एवं संसदीय मामलों का मंत्रालय, सीता बादी को महिला, बालबालिका, लैंगिक एवं यौनिक अल्पसंख्यक तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय, प्रतिभा रावल को भूमि व्यवस्था, सहकारी, संघीय मामिला एवं सामान्य प्रशासन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह निशा मेहता को स्वास्थ्य एवं खाद्य स्वच्छता मंत्रालय, सस्मित पोखरेल को शिक्षा एवं खेलकूद मंत्रालय तथा खडकराज पौडेल को संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय सौंपा गया है।

डॉ. विक्रम तिमिल्सिना को सूचना एवं संचार मंत्रालय, गीता चौधरी को कृषि, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, गौरी कुमारी को उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्रालय तथा रामजी यादव को युवा, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास