home page

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने नेपाल में विनाशकारी बाढ़ पर जताया गहरा दुख

 | 
ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने नेपाल में विनाशकारी बाढ़ पर जताया गहरा दुख


- इस मुश्किल दौर में नेपाल के साथ खड़ा रहेगा ऑस्ट्रेलिया

काठमांडू, 07 सितंबर (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मुश्किल दौर में ऑस्ट्रेलिया नेपाल के साथ खड़ा है।

ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करते हुए अल्बनीज़ ने बताया कि आपदा के बाद 36 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने लापता लोगों के परिवारों और रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें जल्द खोजकर सुरक्षित निकाला जाएगा।

नेपाल में सोमवार को आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की याद में राष्ट्रीय शोक दिवस मनाए जाने के दौरान अल्बनीज़ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी मृतकों के परिवारों और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

अल्बनीज़ ने पिछले शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बातचीत भी की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपदा के बाद की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संकट से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले नेपाली, तिब्बती और भारतीय समुदायों के साथ भी करीबी समन्वय बनाए हुए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास