home page

नेपाली सेना के अवकाशप्राप्त जनरलों का सम्मेलन

 | 
नेपाली सेना के अवकाशप्राप्त जनरलों का सम्मेलन


काठमांडू, 23 मई (हि.स.)। नेपाली सेना के मुख्यालय में सेवानिवृत्त सेना के जनरल के साथ अन्तरक्रिया कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नेपाली सेना की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को सम्पन्न इस अन्तरक्रिया कार्यक्रम में नेपाली सेना के स्थापना काल से निभा रही जिम्मेदारियों, महत्वपूर्ण कार्यों तथा कल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर नेपाली सेना प्रधान सेनापति जनरल अशोक राज सिग्देल ने कहा कि नेपाली सेना के समयानुकूल आधुनिकीकरण और क्षमता विकास के लिए राष्ट्र एवं संस्था के प्रति समर्पित वरिष्ठ नेतृत्व से लगातार प्रेरणा मिलते रहने पर उनके अमूल्य योगदान के प्रति उच्च सम्मान व्यक्त किया।

नेपाली सेना ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के बीच निरंतर संबंध बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही प्राप्त राय और सुझाव राष्ट्रीय दायित्वों को आत्मसात करते हुए समग्र रूप से राष्ट्रीय हितों की रक्षा में सहायक सिद्ध होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास