home page

लेबनान के प्रधानमंत्री ने अमेरिकी दौरा किया रद्द, देश में हालात को बताया प्राथमिकता

 | 

बेरूत, 11 अप्रैल (हि.स.)। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है। वह अगले सप्ताह वॉशिंगटन जाने वाले थे, जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से होनी थी।

प्रधानमंत्री सलाम ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उनका लेबनान में मौजूद रहना अधिक आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात में उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी देश की सुरक्षा, स्थिरता और एकता को बनाए रखना है।

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब लेबनान क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। हाल के दिनों में बढ़ती हिंसा और अस्थिरता के चलते सरकार पर आंतरिक स्थिति संभालने का दबाव बढ़ा है।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह कदम संकेत देता है कि लेबनान सरकार फिलहाल घरेलू हालात को नियंत्रित करने पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहती है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि देश की सुरक्षा स्थिति अभी सामान्य नहीं है और शीर्ष नेतृत्व को मौके पर रहकर हालात की निगरानी करना जरूरी समझा जा रहा है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय