home page

ट्रंप की यूक्रेन से रूसी ईंधन ठिकानों पर हमले रोकने की अपील का क्रेमलिन ने किया स्वागत

 | 

मॉस्को, 14 सितंबर (हि.स.)। रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस अपील का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने यूक्रेन से रूस के डीजल उत्पादन से जुड़े प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने को कहा है। हालांकि, क्रेमलिन ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में मौजूदा अस्थिरता के लिए मुख्य रूप से फारस की खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव को जिम्मेदार बताया।

ट्रंप ने बीते दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से रूसी डीजल ढांचे को निशाना बनाने वाले हमले बंद करने की अपील की थी। उनका कहना था कि इन हमलों के कारण ईंधन की कमी पैदा हो रही है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नागरिक आर्थिक ढांचे पर हमले रोकने के लिए की गई किसी भी अपील का स्वागत किया जाना चाहिए।

पेस्कोव ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता मुख्य रूप से फारस की खाड़ी में बढ़ते तनाव और नए दौर की सैन्य कार्रवाई के कारण बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि डीजल के निर्यात पर प्रतिबंध से रूस के घरेलू बाजार में आपूर्ति बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय