home page

अबू धाबी में हादसे में भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया शोक

 | 

अबू धाबी/नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। भारतीय दूतावास ने अबू धाबी में एक दुखद हादसे में भारतीय नागरिक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह घटना गिरते मलबे (डिब्रिस) की वजह से हुई, जिसमें संबंधित व्यक्ति की जान चली गई।

दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि वह इस दुखद घटना से बेहद व्यथित है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।

दूतावास ने बताया कि वह संयुक्त अरब अमीरात के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।

बयान के अनुसार, दूतावास प्रभावित परिवार की मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रक्रिया को सुगम बनाने का प्रयास कर रहा है।

हाल के दिनों में क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा संबंधी घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है, जिससे प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय