home page

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रवि लामिछाने से की मुलाकात, नेपाल-भारत संबंधों पर हुई चर्चा

 | 
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रवि लामिछाने से की मुलाकात, नेपाल-भारत संबंधों पर हुई चर्चा


काठमांडू, 05 नवंबर (हि.स.)। नेपाल के दौरे पर आए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की गुरूवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के सभापति रवि लामिछाने से मुलाकात हुई।

आरएसपी के प्रवक्ता जगदीश खरेल ने बताया कि सभापति लामिछाने से शिष्टाचार मुलाकात के लिए भारतीय विदेश सचिव मिस्री बूढ़ानीलकंठ पहुंचे थे। इस दौरान सभापति लामिछाने की पिछली आधिकारिक भारत यात्रा पर भी चर्चा हुई।

आगामी दिनों में दोनों देशों के बीच होने वाले उच्चस्तरीय दौरों की सफलता के लिए भी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। सभापति लामिछाने ने इस दौरान कहा कि नेपाल विकास और आर्थिक कूटनीति पर जोर दे रहा है।

प्रवक्ता खरेल के अनुसार मुलाकात में सभापति लामिछाने और विदेश सचिव मिस्री के बीच नेपाल और भारत के बहुआयामी संबंधों पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत बनाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास