home page

इतिहास के पन्नों में 04 अप्रैलः जब रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी छोड़ा

 | 
इतिहास के पन्नों में 04 अप्रैलः जब रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी छोड़ा


इतिहास में 04 अप्रैल का तारीख युद्ध की दो बड़ी घटनाओं से संबद्ध है। 1858 में 04 अप्रैल को ही अंग्रेजों की सेना के खिलाफ भीषण संघर्ष के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को झांसी छोड़ना पड़ा। अंग्रेजों से डटकर लोहा लेने वाली लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर कालपी पहुंचीं और फिर वहां से ग्वालियर रवाना हुईं। दूसरे विश्च युद्ध का निर्णायक मोड़ कहा जाने वाला 'द बैटल ऑफ कोहिमा' 1944 में 04 अप्रैल को ही शुरू हुआ था। इसने एशिया की तरफ बढ़ते जापान के कदमों को रोक दिया था।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1768: फिलिप एस्ले ने माडर्न सर्कस का पहला शो पेश किया।

1769: हैदर अली ने पहले ऐंग्लो-मैसूर युद्ध में शांति की शर्तें तय कीं।

1818: अमेरिकी कांग्रेस ने अमेरिका के झंडे को मंजूरी दी।

1858: रानी लक्ष्मीबाई को अंग्रेजों से भीषण युद्ध के बाद झांसी को छोड़ना पड़ा।

1905ः कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की मौत।

1949ः उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन की स्थापना।

1979ः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी।

1994ः तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नया करमापा घोषित किया।

1997ः क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।

2001ः चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इनकार।

2001ः फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल।

2004ः भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।

2006ः इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नए आरोप लगे।

2008ः पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के खुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।

2010ः ओडिशा में माओवादियों के हमले में 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत।

जन्म

1889ः हिन्दी जगत के कवि, लेखक, पत्रकार माखन लाल चतुर्वेदी।

1908ः भारतीय संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य बेगम ऐजाज रसूल।

1915ः भारत के महान क्रांतिकारी असित भट्टाचार्य।

1949ः भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी।

निधन

1987ः हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार अज्ञेय (सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन)।

1995ः भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता।

2019ः प्रमुख उपनिषदों के आख्यानों, अवधारणाओं, पदों, और शब्दों की युक्तियुक्त व्याख्याकार वेदवती वैदिक।

2025ः प्रख्यात अभिनेता मनोज कुमार।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद