home page

खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट

 | 
खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट


काठमांडू, 03 अक्टूबर (हि.स.)। दुबई से पोखरा आ रही फ्लाई दुबई की उड़ान खराब मौसम के कारण भारत के लखनऊ की ओर डायवर्ट कर दी गई।

शनिवार शाम पोखरा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण विमानस्थल के आसपास मौसम प्रतिकूल हो गया था। पोखरा के आसमान में कुछ समय तक होल्ड करने के बाद विमान को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया।

पोखरा विमानस्थल के अनुसार, विमान के शाम 6:15 बजे लैंड करने का निर्धारित समय था। लेकिन पोखरा के आसमान में करीब पांच चक्कर लगाने के बाद भी मौसम में तत्काल सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते विमान लखनऊ की ओर रवाना हो गया।

विमानस्थल के मुताबिक, मौसम में सुधार होने के बाद फ्लाई दुबई का विमान दोबारा पोखरा लौटने की तैयारी में है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास