home page

तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई, लाखों लोग हुए शामिल

 | 
तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई, लाखों लोग हुए शामिल


तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई, लाखों लोग हुए शामिल


तेहरान, 04 जुलाई (हि.स.)। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए शनिवार को राजधानी तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में लाखों लोग जुटे। शिया परंपरा के अनुसार काले वस्त्र पहने शोकाकुल लोग छाती पीटकर मातम मनाते दिखाई दिए। इस दौरान भीड़ ने अमेरिका मुर्दाबाद, बदला, बदला और खून बहेगा जैसे नारे भी लगाए।

खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी धार्मिक रस्में 03 जुलाई से शुरू हुईं, जो 09 जुलाई तक चलेंगी। शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हालांकि रूस, चीन, भारत और तुर्किये जैसे देशों के शीर्ष नेताओं ने इसमें हिस्सा नहीं लिया और उनकी ओर से निचले स्तर के प्रतिनिधिमंडल भेजे गए।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के मद्देनजर ईरान को एक सप्ताह का समय दिया है। ट्रंप ने कहा कि यह निर्णय मानवता के आधार पर लिया गया, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ईरान को अमेरिकी शर्तों का पालन करना होगा।

उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तेहरान पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि खामेनेई की दूरदर्शिता, नेतृत्व और ईरान सहित पूरे क्षेत्र पर उनके प्रभाव को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

शहबाज शरीफ के साथ पाकिस्तान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी तेहरान पहुंचा, जिसमें बिलावल भुट्टो जरदारी, नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर भी शामिल रहे।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय