home page

डेमोक्रेट स्कॉट कोलोम ने मिसिसिपी सीनेट चुनाव जीता

 | 
डेमोक्रेट स्कॉट कोलोम ने मिसिसिपी सीनेट चुनाव जीता


वाशिंगटन (अमेरिका), 12 नवंबर (हि.स.)। देश में मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट स्कॉट कोलोम ने मिसिसिपी सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन सीनेटर सिंडी हाइड स्मिथ को हरा दिया। कई दिनों तक चले इस रोमांचक और अनिश्चित मुकाबले के बाद डेमोक्रेट्स के लिए यह सीनेट की आठवीं ऐसी सीट है जिसे उन्होंने अपने पाले में किया।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 43 वर्षीय कोलोम डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी हैं और मिसिसिपी की सातवीं पीढ़ी के निवासी हैं। उन्होंने जीवनयापन की लागत और स्वास्थ्य सेवा जैसे मुद्दों पर अपना प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने 'मैगनोलिया स्टेट' (मिसिसिपी) के लोगों के लिए काम करने का वादा किया। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस जैसे बड़े नेताओं का समर्थन मिला।

67 वर्षीय हाइड स्मिथ 2018 से सीनेट में हैं और कांग्रेस में मिसिसिपी का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला चुनी गई थीं। मिसिसिपी को पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन का गढ़ माना जाता है। यहां मुकाबला डेमोक्रेट्स के लिए कठिन चुनौती जैसा लग रहा था। 1982 के बाद से इस राज्य ने सीनेट के लिए किसी डेमोक्रेट को चुना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद