home page

बांग्लादेश की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता मटिया बानू शुकू का निधन

 | 
बांग्लादेश की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता मटिया बानू शुकू का निधन


ढागा (बांग्लादेश), 27 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता मटिया बानू शुकू नहीं रहीं। गुरुवार रात उन्हें एक निजी अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) से पैलिएटिव केयर (उपशामक देखभाल) में स्थानांतरित किया गया। वहां उन्होंने गुरुवार रात लगभग 12:05 बजे अंतिम सांस ली। सांस्कृतिक कार्यकर्ता इरशादुल हक टिंकू ने उनके निधन की पुष्टि की।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट में परिवार के सूत्रों से बताया गया कि फज्र की नमाज के बाद सुबह 5 बजे उनके पार्थिव शरीर को ढाका विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स परिसर में स्थित बकुलतला ले जाया गया। यहां सुबह 10:30 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। सुबह 11 बजे सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए उनके पार्थिव शरीर को सेंट्रल शहीद मीनार ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें ढाका विश्वविद्यालय की सेंट्रल मस्जिद ले जाया जाएगा। यहां जुमे की नमाज के बाद उनकी पहली 'नमाज-ए-जनाजा' अदा की जाएगी। इसके बाद उन्हें दफनाने के लिए उत्तरा सेक्टर 12 के कब्रिस्तान ले जाया जाएगा।

मटिया बानू शुकू, भाषा आंदोलन के दिग्गज अब्दुल मतीन की सबसे बड़ी बेटी और फिल्म निर्माता नूरुल आलम अतीक की पत्नी थीं। वह लंबे समय से कैंसर और किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। 56 वर्षीय शुकू लंबे समय से कैंसर और किडनी की जटिलताओं से जूझ रही थीं। उन्हें 2021 की फिल्म लाल मोरोगर झूटी के निर्माता के रूप में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का बांग्लादेश राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसका निर्देशन उनके पति ने किया था। यह फिल्म मुक्ति संग्राम पर केंद्रित है।

उन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक फिल्म और टेलीविजन में काम किया। उनकी चर्चित फिल्मों में लबोन्यो प्रोभा, गोल्लाछुट, टू लेट, एकता किनले अरेक्ता फ्री, जेखाने सिमांतो तोमार और प्रज्ञा परमिता शामिल हैं। शुकू ने वैकल्पिक सिनेमा और टेलीविजन नाटकों के माध्यम से बांग्लादेश के मनोरंजन जगत को एक नई दिशा दी। उन्होंने 'डूबसांतार' की पटकथा लिखी और अपने प्रोडक्शन हाउस 'पांडुलिपि कारखाना' के तहत 'मानुषेर बागान' का निर्माण किया। इस फिल्म ने मई 2026 में नई दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता। लबोन्यो प्रोभा टेलीविजन धारावाहिक है। इसकी पटकथा लेखिका के रूप में उन्हें बड़ी सफलता और पहचान मिली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद