home page

हकीम जेफ़रीज़ ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए पेश की दावेदारी

 | 
हकीम जेफ़रीज़ ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए पेश की दावेदारी


वाशिंगटन, 05 नवंबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की शानदार जीत के बाद पार्टी नेता हकीम जेफ़रीज़ ने प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है।

जेफ़रीज़ ने अपने सहयोगियों को लिखे एक पत्र में उनसे समर्थन की अपील करते हुए कहा, मैं प्रतिनिधि सभा के अगले स्पीकर के रूप में कार्य करने के लिए अपनी उम्मीदवारी में आपसे विनम्रतापूर्वक समर्थन का अनुरोध करता हूं।

जेफ़रीज़ यदि स्पीकर पद पर निर्वाचित होते हैं तो वे अमेरिकी इतिहास में प्रतिनिधि सभा के पहले अश्वेत (अफ्रीकी-अमेरिकी) नेता होंगे।

गौरतलब है कि अमेरिका में बीते 3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव हुए थे। इन चुनावों में सीनेट की 35 सीटों और प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों के लिए मतदान हुआ। इसके अलावा कई राज्यों में गवर्नर और विधायी पदों के लिए भी चुनाव कराए गए।

प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों पर चुनाव हुए। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने 242 और ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने 151 सीटें जीती हैं। बाकी 42 सीटों पर मतों की गिनती जारी है। डेमोक्रेट्स को जरूरी बहुमत मिल चुका है।

वहीं,

सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए। अब तक 33 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 20 और रिपब्लिकन पार्टी ने 13 सीटें जीती हैं। बाकी 2 सीटों पर मतों की गिनती जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी