home page

सिरमौर की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा

 | 

नाहन, 13 अगस्त (हि.स.)। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह आदेश जारी करते हुए बताया कि 15 अगस्त को जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठक आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों में एग्रीस्टैक पोर्टल के अंतर्गत विशेष किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाना है। इसी के लिए यह विशेष ग्राम सभा बैठक निर्धारित की गई है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष ग्राम सभा में कोरम को पूर्ण करने की आवश्यकता नहीं होगी। एग्रीस्टैक पोर्टल के तहत किसानों का पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध करवाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर