home page

विनय कुमार ने किया 17 लाख की लागत से निर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण

 | 
विनय कुमार ने किया 17 लाख की लागत से निर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण


नाहन, 11 अप्रैल (हि.स.)। विधायक रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार ने आज संगड़ाह के समीप जवगाधार से जलशक्ति विभाग के पम्प हाउस तक 17 लाख की लागत से निर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया।

इस सम्पर्क मार्ग के बनने से इस क्षेत्र के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगड़ाह पहुँचने के लिए वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी। इसके उपरांत विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगड़ाह का निरीक्षण किया जहां उन्होने मरीजों का कुशलक्षेम पुछा तथा चिकित्सालय की व्यवस्था को जांचा।

विनय कुमार ने जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होने स्थानीय लोगों को नगर पंचायत संगडाह तथा संगडाह ग्राम पंचायत ग्रामीण बनने की बधाई देते हुए कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार की कर्मभूमि तथा डॉक्टर प्रेम सिंह की जन्म भूमि रही है ।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन तीनों महानुभूतियों की बदौलत आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि में लगातार अग्रसर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संगडाह नगर पंचायत बनने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी तथा भविष्य में ददाहु तथा नोहराधार ग्राम पंचायतो को नगर पंचायत बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नवगठित नगर पंचायत संगडाह में आगामी चुनाव के दौरान आम सहमति बनाकर काबिल लोगों को आगे आने का अवसर प्रदान किया जाए।

उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए 155 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे जिससे लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर