home page

मई महीने में किया 64 यूनिट रिकॉर्ड रक्तदान

 | 
मई महीने में किया 64 यूनिट रिकॉर्ड रक्तदान


नाहन, 01 जून (हि.स.)। जिला सिरमौर में नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में जुटी प्रमुख रक्तदाता संस्था ‘Drops of Hope Society Sirmour’ ने मई महीने में सेवा की एक नई मिसाल कायम की है। सोसाइटी के सदस्यों की दिन-रात की कड़ी मेहनत से कुल 64 यूनिट रक्तदान दर्ज किया गया। टीम के आपसी तालमेल की बदौलत गंभीर और आपातकालीन स्थिति में अस्पतालों में भर्ती दर्जनों मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर नई जिंदगी दी गई। यह मुहिम न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि हिमाचल से बाहर भी उतनी ही सक्रियता से चलाई गई।

इस पूरे अभियान के तहत सबसे बड़ा योगदान डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में रहा, जहाँ स्थानीय स्तर पर कुल 44 यूनिट्स रक्त की आपातकालीन मांग को पूरा किया गया। अस्पताल में मरीजों की ज़रूरत के अनुसार ‘Drops of Hope Society’ ने A पॉजिटिव की 11 यूनिट, O पॉजिटिव की 8 यूनिट, B पॉजिटिव की 14 यूनिट और AB पॉजिटिव की 3 यूनिट्स डोनेट की गईं। इसके साथ ही बेहद रेयर (दुर्लभ) माने जाने वाले नेगेटिव ब्लड ग्रुप्स की जरूरत को भी टीम ने तुरंत पूरा किया, जिसमें AB नेगेटिव की 1 यूनिट, O नेगेटिव की 1 यूनिट और B नेगेटिव की 3 यूनिट्स शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर