बंजार में बाइक नाले में गिरी, केरल निवासी चालक की मौत, महिला घायल
कुल्लू, 20 सितंबर (हि.स.)। कुल्लू जिले के बंजार थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक मोटरसाइकिल सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला घायल हो गई।
हादसा जलोड़ा के पास निचला सोजा में पंडायला नाला के निकट हुआ।
पुलिस के अनुसार रविवार को करीब दोपहर 1:50 बजे मोटरसाइकिल नंबर एचपी-66ए-3219 सोजा से जीभी की ओर जा रही थी। पंडायला नाला के पास पहुंचने पर मोटरसाइकिल सड़क किनारे स्थित नाले में जा गिरी।
हादसे में मोटरसाइकिल चालक सेबीन मेथियु कुरेन निवासी केरल की मौके पर ही मौत हो गई।
मोटरसाइकिल पर सवार अक्षरा जोजे, निवासी केरल, घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना बंजार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और इससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह

