प्रियांशु करेगा डॉ. राधाकृष्ण मेडिकल कालेज हमीरपुर से एमबीबीएस
मंडी, 27 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिला की बलद्वाड़ा तहसील के गांव धुरखड़ी पंचायत कोट के प्रियांशु वर्मा ने नीट 2025 की परीक्षा में 97.40 प्रतिशत अंकाके के साथ उतीर्ण कर ली है। इसके साथ उत्त अब उसका चयन एम.बी.बी. एस. की पढ़ाई के लिए डॉ. राधाकृष्ण मेडिकल कालेज हमीरपुर में हुआ है। प्रियांशु वर्मा ने पहली से पांचवी तथा छठी से बारहवीं तक कीअपनी शिक्षा क्रमश: राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट हटली तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी से ग्रहण की है।
प्रियांशु वर्मा के चयन से उन बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी जो सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अगर कड़ी मेहनत की जाए तो सरकारी स्कूलों के छात्रभी कठिन से कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं। प्रियांशु वर्मा के बड़े भाई शुभम वर्मा ने भी अपनी शिक्षा इसी पाठशाला से ग्रहण की है और वह एन.आई. टी. हमीरपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। प्रियांशु वर्मा और शुभम वर्मा के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलेली जिला मंडी में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता हैं तथा माता गृहणी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

