home page

दूसरे नवरात्र पर 6500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका

 | 
दूसरे नवरात्र पर 6500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका


नाहन, 20 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बारिश होने का बावजूद भी मंदिरों में श्रद्धालुओं का ताँता लगा हुआ है सिरमौर जिला में उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में सुबह से श्रद्धालुओं का आना जाना जारी रहा। मंदिर न्यास से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज श्री महामाया बालासुंदरी माता मंदिर त्रिलोकपुर में 6500 श्रद्धालुओं ने माता की पिंडी के दर्शन किए व 13, 64, 030 रुपये चढ़ावे की गणना की गई।

उल्लेखनीय है कि चैत्र नवरात्रों में माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में दूर दूर से लोग शीश नवाने पहुंचते हैं। इस अवसर पर यहां पर मेले का भी आयोजन किया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर