तीसरे नवरात्र पर माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
नाहन, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन शारदीय नवरात्रि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले के तीसरे दिन मंगलवार को लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया और माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर न्यास से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने ₹ 14,73,260/- रुपये का नकद चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं द्वारा 27 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना तथा 9400 ग्राम (9.4 किलो) चांदी का चढ़ावा भी माता को चढ़ाया गया।
गौरतलब है कि सिरमौर जिला के नाहन के समीप स्थित इस सिद्धपीठ में नवरात्रों के दौरान हिमाचल सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड व यूपी से हजारों श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

