home page

जिला सिरमौर में पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया 26 अक्तूबर से, 9,646 अभ्यर्थी लेंगे भाग

 | 

नाहन, 13 अक्टूबर (हि.स.)। जिला सिरमौर में पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया 26 अक्टूबर से आरम्भ होने जा रही है। उक्त भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन नाहन, जिला सिरमौर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर एन एस नेगी ने दी।

भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या एवं तिथिवार विवरण के अनुसार महिला अभ्यर्थियों के लिए 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कुल 3,314 महिला अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसी तरह से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 31 अक्टूबर से 5 नवम्बर क कुल 6,332 पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि 29 अक्टूबर को करवाचौथ पर्व के अवसर पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित रहेगी।

सभी अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने की तिथियों एवं अन्य आवश्यक जानकारी से शीघ्र ही आगामी प्रेस नोट व सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत करवा दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर