जनगणना को लेकर 66 प्रगणकों और 16 पर्यवेक्षकों को दिया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण
नाहन, 12 जून (हि.स.)। जनगणना 2027 को लेकर प्रागणको और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे इन प्रतिभागियों द्वारा 16 जून से 15 जुलाई तक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा ।
प्रभारी जीवन जोशी ने बताया कि पांवटा साहिब में जनगणना 2027 को लेकर दो टीमों का गठन किया गया है। जिसमें 66 प्रगणक समेत 16 पर्यवेक्षक शामिल है। सभी प्रतिभागियों को जनगणना सफलतापूर्वक संपन्न करवाने को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है । उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को डिजिटल जनगणना, मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संग्रहण और स्वगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि जनगणना के कार्य का पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा। जिसमें मकानों की संख्या निर्धारण और मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

