home page

कार्तिकेय शर्मा होंगे शिमला ग्रामीण के नए एसडीएम

 | 

शिमला, 22 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचएएस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा को शिमला ग्रामीण का नया एसडीएम नियुक्त किया है। वर्ष 2023 बैच के अधिकारी कार्तिकेय शर्मा इससे पहले जुन्गा में अतिरिक्त आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार के पद पर सेवाएं दे रहे थे।

इस नियुक्ति के साथ एडीएम प्रोटोकॉल शिमला ज्ञान सागर नेगी शिमला ग्रामीण के एसडीएम पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव ने अधिसूचना जारी की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा