home page

कार से 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, मामला दर्ज

 | 

नाहन, 26 जुलाई (हि.स.)। पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मिली सूचना पर यशवंतनगर बाजार में अशोक ढाबा के समीप राजगढ़-सोलन मुख्य सड़क पर गिरिपुल की ओर से आ रही एक अल्टो कार संख्या HP71A-0752 को जांच के लिए रोका गया।

पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने अपना नाम ओमप्रकाश पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव व डाकघर नोहराधार, तहसील नोहराधार, जिला सिरमौर बताया। तलाशी के दौरान कार से अंग्रेजी शराब की 36 बोतलें 750 एमएल प्रत्येक बरामद हुईं। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर