home page

कमरऊ में बीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने किया  कब्जा

 | 

नाहन, 09 जुलाई (हि.स.)। सिरमौर के कमरऊ तिलोरधार ब्लॉक में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। टिटियाना क्षेत्र से बीडीसी सदस्य प्रियंका शर्मा एक वोट के अंतर से चुनाव में जीत हांसिल की। जबकि सतपाल को उपाध्यक्ष चुना गया।

बीडीसी अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव में शिलाई में मात खाने के बाद कांग्रेस ने कमरऊ तिलोरधार ब्लॉक में बाजी अपने पक्ष में करने में सफलता हासिल की। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के क्षेत्रीय नेता टिटियाना क्षेत्र से भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य प्रियंका शर्मा को कांग्रेस में शामिल करने में कामयाब रहे। इस राजनीतिक उलट फेर के बाद कांग्रेस बीजेपी को पछाड़ने में कामयाब रही। प्रियंका शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस का ग्राफ बढ़ गया और आज हुए चुनाव में प्रियंका शर्मा और सतपाल ने एक एक वोट से जीत दर्ज की।

बताते चलें कि आज एसडीएम शिलाई की अध्यक्षता में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कमरऊ तिलोरधार ब्लॉक के सभी 15 निर्वाचित सदस्य पहुंचे थे। अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद का चयन वोटिंग के माध्यम से हुआ। कांग्रेस समर्थित प्रियंका शर्मा और कांग्रेस समर्थित पाल को 8-8 वोट मिले जबकि भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद उम्मीदवार अनीता और उपाध्यक्ष पद उम्मीदवार रीमा चौहान को 7- 7 वोट पड़े। ऐसे में चुनाव अधिकारी जसपाल सिंह ने प्रियंका शर्मा को अध्यक्ष और सतपाल को उपाध्यक्ष घोषित किया।

चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नेताओं ने इसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनता के भरोसे की जीत बताया। कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मंडी समिति अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि भाजपा संसद से लेकर विधानसभा और पंचायत तक लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने समर्थित वार्ड सदस्यों को छुपाने के लिए कभी हरियाणा तो कभी उत्तराखंड ले जाती रही। भाजपा ने बीडीसी को कब्जाने का हर संभव प्रयास किया मगर, आखिर जीत जनता के कांग्रेस पर विश्वास की हुई

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर