home page

एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र में काउंसलिंग 28 जुलाई को, फार्म न भर सकने वाले विद्यार्थी भी ले सकते हैं भाग

 | 

धर्मशाला, 25 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र मोहली धर्मशाला के निदेशक प्रो. कुलदीप कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु निर्धारित तिथियों के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिन अथ्यार्थियों ने एमए संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, एमकाॅम तथा एमसीए में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में प्रवेश हेतु आवेदन करने के उपरांत प्रवेश परीक्षा दी थी तथा किसी कायरणवश क्षेत्रीय केन्द्र में प्रवेश हेतु एडमीशन फाॅर्म नहीं भर पाएं थे, वे अपना प्रवेश फाॅर्म भरकर उसमें 200 रूपये का बेंक ड्राफ्ट अथवा आईपीओ संलगन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा नहीं दी थी, वे भी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र भरकर उसके साथ 900 रुपये तथा एमसीए के लिए 1200 रुपये का बैंक ड्राफ्ट अथवा आईपीओ संलग्न कर सभी मूल दस्तावेजों सहित 28 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय खनियारा धर्मशाला के कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग मौके पर ही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि एमएससी भूविज्ञान तथा पीजीडीसीए में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश योग्यता के आधार पर ही किया जाएगा तथा उनकी भी मौके पर ही काउंसलिंग की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया