home page

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 3 अक्तूबर तक सिरमौर प्रवास पर

 | 

नाहन, 30 सितंबर (हि.स.)। उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 03 अक्तूबर तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उद्योग मंत्री 01 अक्तूबर को शिलाई में जनसमस्याएं सुनेंगे। 02 अक्तूबर को वह कफोटा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, तथा 03 अक्तूबर को पुनः शिलाई में जनसमस्याएं सुनेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर