home page

सुंदरनगर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह के इस्तीफे की मांग

 | 
सुंदरनगर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह के इस्तीफे की मांग


मंडी, 26 अगस्त (हि.स.)। युवा कांग्रेस ने बुधवार को मंडी जिले के सुंदरनगर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला भी जलाया।

प्रदर्शन से पहले जवाहर पार्क में युवा कांग्रेस की जनसभा आयोजित की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए उदय भानु चिब ने केंद्र सरकार पर युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष और तेज करने का आह्वान किया।

जनसभा के बाद बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर जवाहर पार्क से महाराणा प्रताप चौक की ओर रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की तथा अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज करवाया। महाराणा प्रताप चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा