नाहन ब्लॉक के 10 भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों का स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
| Jun 3, 2026, 16:06 IST
नाहन, 03 जून (हि.स.)। बुढ़धवार को सिरमौर भाजपा कार्यालय दीप कमल नाहन में नाहन विकास खण्ड के 10 भाजपा समर्थित नव-निर्वाचित बीडीसी सदस्यों का स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. बिंदल ने नव-निर्वाचित बीडीसी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए सभी सदस्यों से संगठन और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। बिंदल ने कहा कि जनता ने जो विश्वास आपको दिया है अब विकास के लिए आपको बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि लोगो के विश्वास को बल मिल सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

