home page

राजकीय माध्यमिक पाठशाला जख्योल में होगी मतगणना

 | 

हमीरपुर, 29 मई (हि.स.)। विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत जख्योल के मतगणना केंद्र में बदलाव किया गया है। मतगणना केंद्रों के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत जख्योल के मतों की गिनती राजकीय माध्यमिक पाठशाला जख्योल में होगी। उन्होंने बताया कि पहले इस पंचायत का मतगणना का स्थान पंचायत कार्यालय जख्योल निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसे राजकीय माध्यमिक पाठशाला जख्योल कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा