home page

वोट चोरी के खिलाफ मंडी में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

 | 
वोट चोरी के खिलाफ मंडी में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन


मंडी, 28 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंडी में वोट चोरी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मंडी शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं रैली निकाल कर जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व गांधी भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से सोहन लाल ठाकुर, नरेश चौहान, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूंचित जाति विभाग उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयोग से इस्तीफा मांगा।वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। चंपा ठाकुर ने एस आई आर की आड़ में वोट चोरी की जा रही हैं। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। ज्ञानेश कुमार ने केंद्र सरकार से मिलकर वोट चोरी कर रही हैं। ज्ञानेश कुमार ऐसा अपराधी है,इन्हें तत्काल प्रभाव से अपने पद से अपना इस्तीफा देना चाहिए। इन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर तुरंत प्रभाव से F.I.R. दर्ज होनी चाहिए और उन्हें खा कि उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। विशेष प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल को जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और उनके इस्तीफे की मांग की।

उनके सहयोगी डॉ. सुखविंदर सिंह( संधू), और डॉ.विवेक जोशी ने 10 महीने के 14 बार आपत्तियां दर्ज की मगर मुख्य चुनाव आयुक्त के कान में जूं तक नहीं रेंगी। इनकी आपत्तियों को दर किनार करते हुए एक तरफ फैसले लेते रहे।

इस अवसर पर महेश राज, दीप कुमार,गोपाल ठाकुर, जगदीश रेड्डी, हेमराज,प्रकाशचंद, जसवंतसिंह ,धर्मपाल, प्रकाश चंद, अनिल सैन, भूप सिंह, हेम सिंह ठाकुर,संजय शर्मा, कर्मचंद भाटिया ,अंजय कुमारी, प्रदीप शर्मा प्रकाश कश्यप, रामलाल, देवेंद्र शर्मा, उपेंद्र शर्मा, हेम चंद शर्मा, माला मेहता, गुरशरण परमार, जीवन गुप्ता, अजय ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा