home page

लुधियाना स्कूल का कार्तिक वॉलीबॉल में करेगा सिरमौर का प्रतिनिधित्व

 | 
लुधियाना  स्कूल का कार्तिक वॉलीबॉल में करेगा सिरमौर का प्रतिनिधित्व


नाहन, 15 सितंबर (हि.स.)। अंडर -19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में संगड़ाह जॉन के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुधियाना का वॉलीबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। यहां के छात्र कार्तिक ने वॉलीबॉल में अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके कारण इस खिलाड़ी का चयन शिमला के कुपवी में होने वाली छात्र वर्ग की अंडर -19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है।

संगड़ाह जॉन के इस खिलाड़ी के चयन को लेकर स्कुल एसएमसी अध्यक्ष बलिंद्र ठाकुर ने बताया कि उनके चयन से जहां क्षेत्र का नाम रोशन होगा वहीं अन्य रूचि में खेलों के प्रति बढ़ेगी। यह स्कुल के अध्यापकों के परिश्रम का परिणाम है कि इस विद्यालय का छात्र राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला सिरमौर का नेतृत्व करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर