home page

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की बैठक 7 को

 | 
जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की बैठक 7 को


हमीरपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की विभिन्न गतिविधियों के विस्तार तथा अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा के लिए 7 अक्तूबर को सुबह 11 बजे हमीर भवन में सोसाइटी के संरक्षकों और आजीवन सदस्यों तथा अन्य पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने सोसाइटी के सभी संरक्षकों और आजीवन सदस्यों से इस बैठक में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बैठक में सोसाइटी के संरक्षकों और आजीवन सदस्यों को सोसाइटी की विभिन्न गतिविधियों और आगामी कार्य योजना से अवगत करवाया जाएगा तथा इस संबंध में उनके महत्वपूर्ण सुझाव लिए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी संरक्षकों और आजीवन सदस्यों से बैठक में भाग लेने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा