home page

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास आया ग्लेशियर, पर्यटक सुरक्षित

 | 
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास आया ग्लेशियर, पर्यटक सुरक्षित


कुल्लू, 05 अप्रैल (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में रविवार को पहाड़ी की तरफ से बर्फ का पहाड़ नदी की तरफ आ गया। यह घटना अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल (खोकसर) की तरफ घटित हुई। जब पहाड़ी की तरफ से अचानक एक विशाल ग्लेशियर नीचे की तरफ आने लगा।

इससे वहां मौजूद पर्यटकों ओर स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए खौफ की स्थिति बन गई ओर अफरा तफरी मच गई। ग्लेशियर काफी बड़ा था लेकिन ग्लेशियर नदी के दूसरी तरफ आया ओर अटल टनल की तरफ मौजूद पर्यटक सुरक्षित रहे। कुछ लोगों ने इस दिल दहला देने वाले मंजर को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

डीएसपी मनाली क्षमादत्त शर्मा ने बताया कि नॉर्थ पोर्टल की तरफ यह ग्लेशियर आया है लेकिन किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह