नगर निकायों के चुनावों को लेकर शिकायत निवारण समिति का गठन
| Apr 22, 2026, 17:59 IST
नाहन, 22 अप्रैल (हि.स.)। सिरमौर जिला में शहरी निकायों के लिए मतदान 17 मई को होना है। इन चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कार्य आरम्भ कर दिया है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी ( नगर पालिकाओं ) प्रियंका वर्मा द्वारा जिला सिरमौर में नगर पालिका / नगर पंचायत के सामान्य चुनाव के सफल आयोजन के लिए शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया।
जिला सिरमौर में नगर पालिका /नगर पंचायत के सामान्य चुनाव 2026 के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल आर वर्मा को समिति का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

