बिजली उपभोक्ताओं से मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील, एसएमएस से मिलेगी जरूरी जानकारी
नाहन, 05 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उप-मंडल नंबर-1 नाहन ने शहर के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपने बिजली कनेक्शन के रिकॉर्ड में वर्तमान और सक्रिय मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की है।
सहायक अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि मोबाइल नंबर अपडेट होने से उपभोक्ताओं को बिजली बिल, बिल जमा करने की अंतिम तिथि, बिजली कटौती, रखरखाव कार्य और विभाग की अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर एसएमएस के माध्यम से मिल सकेंगी।
उन्होंने कहा कि सही मोबाइल नंबर दर्ज होने से उपभोक्ताओं तक विभाग की सभी जरूरी जानकारियां समय पर पहुंचेंगी। इससे बिजली सेवा से जुड़ी सूचनाएं मिलने में आसानी होगी और उपभोक्ता समय पर आवश्यक कार्रवाई कर सकेंगे।
सहायक अभियंता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है या बदल चुका है, वे उसे जल्द अपडेट करवा लें। इसके लिए उपभोक्ता किसी भी कार्य दिवस पर रानीताल, नाहन स्थित विद्युत उप-मंडल नंबर-1 के कार्यालय में जाकर अपनी संपर्क जानकारी दर्ज करा सकते हैं।
बिजली बोर्ड ने सभी उपभोक्ताओं से समय रहते मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की है, जिससे विभाग और उपभोक्ताओं के बीच सूचना का आदान-प्रदान सुचारू रूप से हो सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

