जिला परिषद के लिए 55 उम्मीदवार मैदान में, अंतिम दिन 31 ने भरे परचे
ऊना, 11 मई (हि.स.)। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया में ऊना जिला से जिला परिषद के लिए कुल 55 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को कुल 31 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन-पत्र भरे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी।
बता दें, जिला परिषद के लिए पहले दिन 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जबकि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे।
उपायुक्त ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन (सोमवार) को उपमंडल ऊना के अंतर्गत जिला परिषद वार्डों से 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दायर किए हैं। इनमें वार्ड 7 टक्का से सोमदत्त, सुचांद शर्मा और राज कुमार, वार्ड 8 चताड़ा से दीक्षा सैनी, वार्ड 9 देहलां अप्पर राम बहादुर पौंजला, अविनाश कुमार और सोनिया राणा तथा वार्ड 10 रायपुर सहोड़ां से प्रियंका शर्मा शामिल हैं।
इसी तरह उपमंडल हरोली के अंतर्गत 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे हैं। इनमें वार्ड 11 बाथू से रोजी, संयोगिता रानी और ज्योति वाला, वार्ड 13 हरोली से केवल सिंह, निर्मल कौर और वार्ड 13 हरोली से प्रेम सिंह तथा वार्ड 12 दुलैहड़ से सुलिन्द्र पाल कौर शामिल हैं।
उपमंडल बंगाणा के तहत 4 प्रत्याशियों ने जिला परिषद के लिए नामांकन परचे भरे हैं। इनमें वार्ड 4 सोहारी से विशाल सिंह और पवन कुमार, वार्ड 6 धनेत से रीना देवी तथा वार्ड 5 लठियाणी से अनीता देवी शामिल हैं।
उपमंडल गगरेट में 7 उम्मीदवारों ने जिला परिषद के लिए नामांकन किए हैं। इनमें वार्ड 15 अम्बोटा से पवन कुमार और मनीष राजू, वार्ड 16 चलेट से आरती देवी, प्रीति और दीपिका शर्मा तथा वार्ड 17 लोअर भंजाल से गुरमुख सिंह और विजय कुमार शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त उपमंडल अंब से 5 प्रत्याशियों ने जिला परिषद वार्डों के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें वार्ड 1 मुबारिकपुर से राजीव कुमार और संजीव कुमार, वार्ड 2 कुठेड़ा खैरला से हरजिन्दर कौर और सुनीता कुमारी तथा वार्ड 3 ठठल से सरवण सिंह शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दायर करने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब 12 मई को प्रातः 10 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

