home page

पूबोवाल पंचायत को 17 लाख की सौगात, डिप्टी सीएम का जताया आभार

 | 
पूबोवाल पंचायत को 17 लाख की सौगात, डिप्टी सीएम का जताया आभार


ऊना, 17 जुलाई (हि.स.)। विधानसभा क्षेत्र हरोली की ग्राम पंचायत पूबोवाल में नई पंचायत के कार्यभार संभालते ही विकास कार्यो ने रफतार पकड़ी है। ग्राम पंचायत प्रधान सुमन लाल के नेतृत्व में गांव की सड़कों और गलियों को 17 लाख ने संवारा जाएगा। पंचायत ने इस कार्य का श्रेय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दिया है और साथ ही उनका आभार भी जताया है।

पंचायत प्रधान सुमन लाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नौ लाख की राशि अपनी विधायक निधि से जारी की है। जिसमें गांव की तीन गलियों को चकाचक किया जाएगा, जबकि आठ लाख 15 हजार की राशि श्री राधा-कृष्ण मंदिर ठाकुरद्वारा पूबोवाल की सड़क निर्माण के लिए भी जारी हुई है। सुमन लाल ने कहा कि वार्ड नंबर चार में मुख्य सड़क से लेकर पवन के घर तक दो लाख, वार्ड नंबर एक में सुक्खा के घर से लेकर बाबा पवन के घर तक तीन लाख और वार्ड नंबर पांच में तेजपाल के घर से लेकर तरसेम लाल के घर तक चार लाख की राशि विधायक निधि से स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि ये सभी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। इन कार्यो के निर्माण को लेकर लंबे समय से जनता की मांग थी जो कि अब पूरा होगी।

ग्राम पंचायत उपप्रधान पुष्पिंद्र सीधर, देवकीनंदन, अजय कुमार, जोधविंदर सिंह जोधा, अमरीक सिंह, मदन लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल