पोस्टमास्टर संजय सिंह को वाराणसी में सम्मान
ऊना, 25 फ़रवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद द्वारा वारणसी में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह को 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित सारस्वत सम्मान(प्रशासनिक क्षेत्र) से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद देश की एक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था है, जो शिक्षा, शोध, धर्म, चिकित्सा, पत्रकारिता, प्रशासन, खेल एवं संगीत साहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करती है। इस सम्मान की राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मान्यता है।
संजय सिंह को ये सम्मान प्रशासनिक क्षेत्र में उनके प्रभावी नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, संगठनात्मक दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल ने सेवा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, राजस्व संबर्धन तथा दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं को सुनिश्चित किया है। इन्होंने पारदर्शिता एव उत्तरदायित्व की संस्कृति को बढ़ावा देत हुए डाक सेवाओं को जनकेंद्रित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, संवेदनशीलता और नवाचार को संतुलित समन्वय स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

