home page

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड़ में नियुक्ति पर दिनेश शारदा ने जताया आभार

 | 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड़ में नियुक्ति पर दिनेश शारदा ने जताया आभार


ऊना, 08 अगस्त (हि.स.)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड़ में सचिव की नई जिम्मेदारी मिलने पर दिनेश शारदा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।

दिनेश शारदा ने विधायक विवेक शर्मा (विक्कू), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक मिन्का तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड़ में सचिव की जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

दिनेश शारदा ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल