home page

एंटी चिट्टा रैली के दौरान करीब एक दर्जन स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे सीएम

 | 
एंटी चिट्टा रैली के दौरान करीब एक दर्जन स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे सीएम


ऊना, 16 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में बुधवार को ऊना में आयोजित एंटी चिट्टा रैली के दौरान गर्मी, उमस और तेज धूप के कारण करीब एक दर्जन सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। अचानक तबीयत खराब होने पर बच्चों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। तेज धूप और उमस के बीच लंबे समय तक रहने के कारण कुछ बच्चों को चक्कर आने, कमजोरी और असहजता की शिकायत हुई। इसके बाद मौके पर मौजूद व्यवस्था के माध्यम से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। बच्चों के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सतपाल सिंह सत्ती और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी और धूप के कारण तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। अस्पताल में बच्चों को आवश्यक उपचार एवं निगरानी में रखा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल