home page

ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री ने बांटे 100 फलदार पौधे

 | 
ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री ने बांटे 100 फलदार पौधे


ऊना, 18 अगस्त (हि.स.)। वन महोत्सव अभियान के तहत ग्राम पंचायत पालकवाह में मंगलवार को हरोली ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री ने अपनी तरफ से 100 ग्रामीणों को फलदार पौधे वितरित किए गए। पौधों का वितरण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों को फलदार पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया।

हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी संदीप अग्निहोत्री ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार करने की जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने ग्रामीणों से वितरित किए गए पौधों को उचित स्थान पर लगाने तथा नियमित रूप से उनकी देखभाल करने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने वन महोत्सव अभियान के तहत पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान अंजना कुमारी, वार्ड सदस्य निशा देवी, ऊषा देवी, ब्रह्म सिंह, ज्ञान चंद सहित अन्य मौजूद रहे।।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल