home page

इस बार चार लाख से भी ज्यादा होगी बढ़त : अनुराग ठाकुर

 | 
इस बार चार लाख से भी ज्यादा होगी बढ़त : अनुराग ठाकुर
इस बार चार लाख से भी ज्यादा होगी बढ़त : अनुराग ठाकुर


इस बार चार लाख से भी ज्यादा होगी बढ़त : अनुराग ठाकुर










ऊना, 15 मार्च (हि.स.)। भाजपा द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त सुरक्षा युक्त अभियान के तहत केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला शुक्रवार को ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचा। जहां की ग्राम पंचायत डोहगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इस दौरान दोपहिया वाहन चलाने वाले युवाओं को हेलमेट भी वितरित किए गए। केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस बार लोकसभा चुनावों में चार लाख से भी ज्यादा मतों से जीत का दावा किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता लगातार भाजपा की सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए काम कर रहा है।

वहीं इस दौरान अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा।

उन्होंने कहा किकेंद्र सरकार ने युवा कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक आम परिवार से आते हैं इसीलिए उन्होंने हर नागरिक को ध्यान में रखते हुए नीति निर्धारण किया है। उन्होंने कहा कि यह युवा हमारे देश का भविष्य है ऐसे में इन युवाओं को सुरक्षित करना सरकार का पहला कर्तव्य है।

हिन्दुस्थान समाचार/विकास/उज्जवल