home page

ऊना में मोदी की लंबी आयु को हवन, अनुराग ठाकुर सहित वरिष्ठ नेताओं ने डाली आहुतियां

 | 

ऊना, 10 जून (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर ऊना के प्राचीन महादेव मंदिर, कोटला कलां में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, ऊना के विधायक सतपाल सत्ती व अन्य गणमान्यों के साथ पूजन-हवन कर पीएम नरेंद्र मोदी के सुखी, स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन राष्ट्रनिर्माण, सुशासन और जनसेवा को समर्पित रहे। नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। चाहे अंतरिक्ष क्षेत्र हो या देश की रक्षा-सुरक्षा, भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है।

ठाकुर ने प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने और देश को सशक्त पहचान दिलाने का श्रेय भी दिया। आज वैश्विक पटल पर मोदी का नाम भरोसे की पहचान बन गया है और प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन का कार्यकाल संकल्प से सिद्धि का प्रमाण बन गया है। मोदी ने राष्ट्र-निर्माण में समर्पित एक नेतृत्वकर्ता के रूप में अपने 12 वर्षों के निर्णायक और प्रभावी शासन को साहसिक सुधारों, जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण, वैश्विक मंच पर भारत के उदय और राष्ट्रीय उद्देश्य की नवीनीकृत भावना के साथ चिह्नित किया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा क‍ि जनता के सच्चे नेता, लगातार तीन प्रचंड जनादेशों के साथ नरेंद्र मोदी पहले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने राष्ट्र-निर्माण और विकास के साझा सपने के लिए लोगों को इतने बड़े पैमाने पर ऊर्जावान और संगठित किया है। जैसे-जैसे भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अपना मार्ग प्रशस्त कर रहा है, उनका नेतृत्व एक मजबूत, अधिक समृद्ध और वैश्विक रूप से सम्मानित भारत के लिए और प्रभावी बनता जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल