home page

दिवाली की रात ऊना में अग्निकांड से लाखों का नुक्सान

 | 
दिवाली की रात ऊना में अग्निकांड से लाखों का नुक्सान


ऊना, 09 नवंबर (हि.स.)। ऊना जिला मे दिवाली की रात एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आग की घटनाओ ने दहला कर रख दिया है। लाखों का नुकसान हुआ है और करोडो की सम्पति को वचाया गया है। दिवाली की रात आग से मेहतपुर मे ट्रक को आग लगी है। केविन समेत ट्रक मे लोड समान जलने से लाखों का नुकसान हुआ। इसी के साथ क्लोह मे कबाड़ के स्टोर मे आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

लालसिंगी मे प्रवासी मजदूरों की दो झुंगीया जल कर राख हो गई। दिवाली की रात आग ने घास के कुन्नूओ को भी अपना निशांना वनाया । आग से चलोला, ऊना, नंगडा, रायपुर सहोडा, धर्मपुर में घास के कुनु जल गए। जबकि झलेडा मे पराली को आग लगी। अम्ब मे उद्योग के साथ जंगल मे आग भड़क गई। घेवट बेहड मे घास का कुनु जल गया। बंगाना के गांव हटली मे पशुशाला जलकर राख हो गई। आग की घटानाओ पर फायर ब्रिगेड के दलबलो ने आग पर काबू पाया है।

अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने वताया की आग की घटनाओ से लाखों का नुकसान हुआ है करोडो की सम्पति को जलने से वचाया है। कमांडेंट होमगार्ड्स ऊना हितेश लखनपाल ने कहा कि जिला अग्निशमन विभाग ने आग की सूचनाओ पर त्वरित कार्यवाही करते हुए काबू किया है और करोडो की सम्पति को आग लगने से बचाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल