home page

राजगढ़ में 3.17 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ में 3.17 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


नाहन, 03 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस थाना राजगढ़ के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। डिटेक्शन सेल राजगढ़ की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3.17 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

2 अक्तूबर को पुलिस टीम गश्त के दौरान नेरीपुल के पास मौजूद थी तो गुप्त सूचना मिली कि ट्रक नं. HP 63 D 2548 जिसे कपिल निवासी क्यार जिला शिमला चला रहा है, जो गिरीपुल से शिलाबाग की तरफ आ रहा है। ट्रक में उसके साथ सचिन भी बैठा है और दोनों संयुक्त रूप से चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं।सूचना पर नेरीपुल के समीप उक्त ट्रक को रोका गया। ट्रक में बैठे व्यक्तियों से नाम-पता पूछे गए जिन्होंने अपना नाम क्रमशः ड्राइवर सीट पर कपिल निवासी गांव कलाहर, डाक क्यार, तहसील ठियोग, जिला शिमला तथा परिचालक सीट पर सचिन निवासी गांव व डा. क्यार, तहसील ठियोग, जिला शिमला बताया।

तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 3.17 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना राजगढ़ में एन डी पी एस अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण जारी है।एस पी सिरमौर निश्चिन्त नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बतायाकि नशे के खिलाफ मुहीम जारी रहेगी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर