home page

पांवटा साहिब जा रही पिकअप सड़क पर पलटी

 | 

नाहन, 08 सितंबर (हि.स.)।

जिला सिरमौर में दो अलग-अलग नेशनल हाईवों पर लोड वाहन हादसों का शिकार हो गए। पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब एनएच-07 पर शक्तिनगर के पास सामान से लदी पिकअप अचानक सड़क पर पलट गई। वहीं, नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे-907ए पर बनेठी के समीप भी हादसा हुआ है। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सामान से लदी पिकअप पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। दोपहर बाद जैसे ही वाहन दोसड़का के समीप शक्तिनगर के पास पहुंचा तो गहरे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हालांकि, हादसे में चालक के सुरक्षित होने की सूचना है। पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

वहीं, दूसरा हादसा नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे-907ए पर बनेठी के समीप चुंजर की जोहड़ी में पेश आया। बताया जा रहा है कि लोड ट्रक नाहन की ओर से शिमला जा रहा था। चुंजर की जोहड़ी के पास पहुंचते ही ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में भी चालक के सुरक्षित होने की जानकारी है। ये घटना गत रात्रि की बताई जा रही हैफिलहाल, दुर्घटना के इन मामलों की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। गनीमत ये रही दोनों हादसों में चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर