home page

आईएएस अमित कुमार शर्मा होंगे कुल्लू के नए उपायुक्त, सोनाक्षी सिंह तोमर को किन्नौर की जिम्मेदारी

 | 
आईएएस अमित कुमार शर्मा होंगे कुल्लू के नए उपायुक्त, सोनाक्षी सिंह तोमर को किन्नौर की जिम्मेदारी


शिमला, 25 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को कुल्लू का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर को किन्नौर का उपायुक्त बनाया गया है।

सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. अमित कुमार शर्मा (आईएएस, 2016 बैच) वर्तमान में किन्नौर के उपायुक्त के पद पर तैनात हैं। उनका तबादला कुल्लू के उपायुक्त के पद पर किया गया है। उनके कुल्लू का कार्यभार संभालने के बाद अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सुरजीत सिंह इस पद के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त हो जाएंगे।

सोनाक्षी सिंह तोमर (आईएएस, 2016 बैच) वर्तमान में बद्दी, जिला सोलन स्थित बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। सरकार ने उनका तबादला कर उन्हें किन्नौर का उपायुक्त नियुक्त किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा