home page

हिमाचल सचिवालय सेवा के नौ अधिकारियों के तबादले

 | 
हिमाचल सचिवालय सेवा के नौ अधिकारियों के तबादले


शिमला, 07 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग (नियुक्ति-4) की ओर से गुरूवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 9 अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इनमें 5 अधिकारियों को बदला गया है, वहीं, 4 की पदोन्नति के बाद नई तैनाती हुई है। यह आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से जारी किए गए।

जारी अधिसूचना के मुताबिक विजय कुमार को डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग से स्थानांतरित कर गृह विभाग में उप सचिव लगाया गया है। वहीं मनमोहन चोपड़ा को आयुष विभाग से गृह विभाग में अंडर सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

वंदना को उद्योग विभाग से हटाकर सचिवालय प्रशासन (SA) विभाग में अंडर सेक्रेटरी लगाया गया है। रंजना शर्मा को शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर युवा सेवाएं एवं खेल तथा डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

रमेश चंद को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से उद्योग विभाग में अंडर सेक्रेटरी लगाया गया है।

इसके अलावा चार अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। तरुण सक्सेना को पदोन्नत कर वित्त विभाग-IF में अंडर सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वंदना गुप्ता को पदोन्नति देकर आयुष विभाग में अंडर सेक्रेटरी बनाया गया है। वेद प्रकाश को पदोन्नति के बाद वित्त विनियमन विभाग में अंडर सेक्रेटरी लगाया गया है। वहीं गोविंद बल्लभ उपाध्याय को पदोन्नत कर कार्मिक विभाग में अंडर सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा